Categories

August 19, 2026

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होगा, जानें प्रोसेस और बाकी डिटेल

1 min read

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर शुरू होगा, डाउनलोड साइज़ सिर्फ 1GB होगा.

हैदराबाद: क्राफ्टन इंडिया ने अपने पॉपुलर बैटल रॉयल गेम का लाइट वर्ज़न लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बताया कि बीजीएमआई लाइट के लिए फ्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर शुरू हो जाएगा. यह गेम खासतौर पर उन प्लेयर्स के लिए तैयार किया गया है, जो कम स्टोरेज या लो-एंड डिवाइस पर बिना किसी परेशानी या लैगिंग के गेम खेलना चाहते हैं.

कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस लाइट वर्ज़न का शुरुआती डाउनलोड साइज़ करीब 1GB का होगा, जो ओरिजिनल बीजीएमआई के मुकाबले काफी कम है. गेम को साल 2026 के आखिर तक कमर्शियली इंडिया में लॉन्च किया जाएगा.

इसमें सबसे बड़ी राहत की बात है कि यह पुराने बीजीएमआई प्लेयर्स को अपना अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी. इसका मतलब है कि जो लोग पहले से बीजीएमआई खेल रहे हैं, वो बिना माइग्रेशन प्रोसेस के सीधे BGMI Lite एक्सेस कर पाएंगे.

BGMI Lite के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  1. सबसे पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें.
  2. सर्च बार में BGMI Lite टाइप करें.
  3. क्राफ्टन इंडिया की ऑफिशियल गेम लिस्टिंग पर टैप करें.
  4. प्री-रजिस्टर बटन पर क्लिक करें.
  5. अगर ऑप्शन मौजूद हो तो Automatic install ऑन कर दें, ताकि गेम लॉन्च होते ही अपने आप डाउनलोड हो जाए.

इन स्टेप्स को पूरा करने के बाद अगर ऑटोमैटिक इंस्टॉल ऑन किया गया है, तो गेम रिलीज़ होते ही अपने आप डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा. वहीं, जिन यूज़र्स ने यह ऑप्शन ऑन नहीं किया है, वो बाद में मैनुअली प्ले स्टोर से गेम डाउनलोड कर सकते हैं.

BGMI Lite से जुड़ी जरूरी बातें

  • 25 अगस्त 2026 से एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होगा.
  • गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज़ करीब 1GB है.
  • बीजीएमआई लाइट भारत में इस साल के अंत तक में लॉन्च हो सकता है.
  • बीजीएमआई के मौजूदा प्लेयर्स को अकाउंट ट्रांसफर नहीं करना होगा.
  • यूज़र्स प्री-रजिस्टर करके गेम ऑफिशियली रिलीज़ होने के बाद सीधे खेलना शुरू कर सकते हैं.
  • क्राफ्टन ने अभी तक आईओएस यूज़र्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन या उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है.

More Stories

You may have missed