Categories

Recent Posts

November 4, 2026

पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की मार, IMD ने जताया ठंड बढ़ने के आसार

1 min read

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले का प्रकोप रहने आ अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान सामान्य या उससे कम दर्ज किया जा सकता है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली, लेकिन हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह-शाम दून में ठंड बढ़ गई है और पाला पड़ने के कारण पारा भी लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में चटख धूप खिलने के बावजूद शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया जा रहा है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली, लेकिन हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह-शाम दून में ठंड बढ़ गई है और पाला पड़ने के कारण पारा भी लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में चटख धूप खिलने के बावजूद शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया जा रहा है।

 

More Stories

You may have missed