Categories

July 15, 2026

पर्वतीय क्षेत्रों के छोटे मार्गों पर मिनी बसों का होगा संचालन, चारधाम यात्रा से निगम को 8 करोड़ की हुई इनकम

1 min read

उत्तराखंड में लोगों का सफर आसान होना वाला है. पहाड़ी क्षेत्रों में मिनी बसों का संचालन करने की कवायद तेज हो गई है.

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम लंबे समय से घाटे में चल रहा है. जिससे उभरने के लिए अब परिवहन निगम नए-नए तरीकों को अपना रहा है ताकि निगम की आय को बढ़ाया जा सके. ऐसे में अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के छोटे मार्गों पर 50 मिनी बसों का संचालन किया जाएगा. जिसे यात्रियों को निजी कमर्शियल वाहनों के बजाय निगम की बसों से यात्रा का लाभ मिलेगा और निगम की आय भी बढ़ेगी. हालांकि, चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन निगम की ओर से लगाई गई गाड़ियों से निगम को 8 करोड़ रुपए का इनकम हुआ है.

दरअसल, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोमवार को विधानसभा में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान निगम की आय को बढ़ाए जाने को लेकर तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया. उत्तराखंड परिवहन निगम के रामनगर तथा टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों का निर्माण कामों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि इन स्टेशनों का निर्माण कार्य करीब 70 फीसदी तक पूरा हो गया है. ऐसे में बस स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश की अधिकारियों के लिए ताकि समय से इसका लाभ जनता को मिलने लगे.

उत्तराखंड परिवहन निगम और परिवहन विभाग के आपसी समन्वय से पिछले कुछ समय में परिवहन के राजस्व में बढ़ोत्तरी देखी गई है. मुख्य रूप से इस चारधाम यात्रा सीजन में अभी तक परिवहन निगम ने करीब 8 करोड़ रूपये की आय अर्जित कर ली है. इसके अलावा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर परिवहन निगम की ओर से किराया घटाये जाने के चलते दिल्ली जाने वाले अधिकांश यात्री उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से ही यात्रा कर रहे हैं. जिससे भी परिवहन निगम की आय में बढ़ोत्तरी हो रही है. उनका लक्ष्य परिवहन निगम को घाटे से उबारना है.
– प्रदीप बत्रा, परिवहन मंत्री, उत्तराखंड

प्रदीप बत्रा मंत्री ने कहा कि जल्द ही परिवहन निगम की 50 नई मिनी बसों का संचालन पहाड़ी छोटे मार्गों पर किया जायेगा, जिससे यात्रियों को यात्रा करना और भी सरल और सुगम हो जायेगा. अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशनों में बढ़ोत्तरी की जाए. साथ ही कहा कि भारत सरकार से करीब 140 इलेक्ट्रिक बसों की खेंप उत्तराखंड को जल्द ही मिलने जा रही है. जिससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा. मंत्री ने कहा कि विभाग की ओर से टिकट प्रोसेसिंग को सरल बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सीएससी सेंटरों से भी टिकट बुक किये जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है.इसके अलावा, परिवहन विभाग के कार्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है.

प्रदेश के हर जिले में सिटी बसों के संचालन के लिए कार्य योजना बनाई गयी है. जिससे आम जनमानस को बहुत सुविधा प्राप्त होगी. बैठक के दौरान, बसों की मरम्मत, बस डिपो की स्थिति, पुरानी बसों को हटाने की प्रगति, कर्मचारियों की भर्ती, बस स्टेशनों की भौतिक स्थिति, पेयजल, शौचालय, ऑनलाइन बुकिंग, यात्री शिकायतों के निपटारे की स्थिति, तकनीकी अपग्रडेशन और भविष्य के माॅडल पर भी विस्तृत चर्चा हुई.

You may have missed