Categories

October 24, 2026

उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, घाटियों में रहेगा कोहरे का साया

1 min read

उत्तराखंड में आज मौसम करवट बदल सकता है. कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अंदेशा जताया गया है.

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. पर्वतीय अंचलों में गुलाबी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानियों को बढ़ाएगा. वहीं देहरादून मौसम केंद्र ने आज प्रदेश के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गरज के साथ होने की संभावना जताई है. वहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं.

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने कई पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है.मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम करवट ले सकता है. इन सभी जिलों के ऊंचे हिमालयी इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों की स्थिति पर नजर डालें तो प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी, दोनों ही क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया है. वहीं सुबह और शाम के समय ठंडक का अहसास बना हुआ है. मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे सुबह के विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है. मौसम विभाग ने घाटियों में सफर करने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

राजधानी देहरादून का बात करें तो यहां आसमान मुख्य रूप से साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अंदेशा जताया गया है. दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन दोपहर बाद या शाम के समय कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं, जिससे मौसम का मिजाज बदल सकता है. राजधानी में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे रात के समय ठंड महसूस हो सकती है. वहीं पर्वतीय जिलों में सुबह और शाम ठंड ने दस्तक दे दी है.

More Stories

You may have missed