Categories

October 12, 2026

भरतपुर के वैर में क्रेशर पर हिंसक हमला, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की जयपुर में इलाज के दौरान मौत

1 min read

वैर में क्रेशर विवाद को लेकर हुए हिंसक हमले में घायल पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई.

भरतपुर/जयपुर : पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. रविवार देर शाम वैर क्षेत्र में एक क्रेशर साइट पर हुए हमले में भड़ाना घायल हो गए थे. घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. रविवार शाम को पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की क्रेशर पर 70 से 80 अज्ञात और स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों व हथियारों से अचानक हमला बोल दिया. इस हिंसक झड़प में पूर्व विधायक और उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. हालत नाजुक होने के कारण भड़ाना को तुरंत जयपुर रेफर किया गया, जहां देर रात सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

एसएमएस थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया है. कुछ देर बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा. वहीं एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने गोली लगने की बात से इनकार किया है.

आरोप है कि 70 से 80 लोग क्रेशर परिसर में पहुंचे और भड़ाना सहित वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट की. घटना में अतर सिंह भड़ाना और गगन शर्मा सहित कुछ लोग घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद भड़ाना को गंभीर हालत में जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर किया गया. जयपुर में इलाज के दौरान देर रात भड़ाना की मौत हो गई.

पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है. सोमवार यानी आज एसएमएस अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, क्रेशर साइट पर हुए हमले और उसमें भड़ाना के घायल होने की परिस्थितियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.

क्रेशर संचालन को लेकर दो साल से विवाद : वैर थाना सीआई धीरेंद्र सिंह के अनुसार, क्रेशर संचालन को लेकर ग्रामीणों और संचालक के बीच करीब दो साल से विवाद चल रहा था. ग्रामीण क्रेशर के विरोध में धरना भी दे रहे थे, घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और सुरक्षा के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया. फ़िलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रविवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात की जानकारी जुटाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की.

More Stories

You may have missed