Categories

September 11, 2026

हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

1 min read

हरिद्वार में महिलाओं के साथ मारपीट की घटना के बाद पुलिस वायरल वीडियो से आरोपियों की पड़ताल में जुट गई है.

हरिद्वार: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि बीच सड़क पर कुछ युवकों और महिलाओं के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई. महिलाओं को बीच सड़क पर गिरा गिराकर पीटा गया. गांव के बाजार में महिलाओं से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दौरान लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही, किसी ने बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई.

एक एनजीओ चलाने वाली महिलाओं और पदार्था गांव के युवक के बीच विवाद चल रहा है. बीते गुरुवार को कुछ महिलाएं एकत्रित होकर युवक के घर पहुंची. इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई. बीच सड़क पर महिलाओं को जमकर पीटा गया. मारपीट की यह घटना मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक युवक और महिलाओं के साथ रशीद काटने को लेकर बातचीत हो रही है. अचानक से एक महिला आकर युवक पर पीछे से मारने लगती है. इसके बाद युवक के अन्य दो साथी आते हैं और महिलाओं को बुरी तरह पीटने लगते हैं. एक महिलाओं को जोर से नीचे गिरा दिया जाता है और युवक यहीं नहीं रुकता, वो नीचे पड़ी महिला को लात से भी मारता है.

वायरल वीडियो की जांच चल रही है. महिलाओं की तरफ से मारपीट को लेकर अभी शिकायत पत्र नहीं मिला है. वीडियो और शिकायत पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-रविंद्र कुमार, पथरी थाना प्रभारी-

कुल मिलाकर तीन युवक, दोनों महिलाओं को बुरी तरह पीटते हैं और भीड़ में कोई बीच बचाव भी करता नजर नहीं आता. विवाद बढ़ने के बाद बीच बाजार में यूट्यूबर ने अपने साथियों के साथ मिल कर महिलाओं पर लात घूंसों से हमला कर दिया जाता है और मारपीट के दौरान दोनों महिला बेहोश तक हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वहीं घटना के समय लोगों की भारी भीड़ मौके पर लगी रही.

More Stories

You may have missed