Categories

July 22, 2026

उत्तराखंड में लेखाकार एवं सहायक लेखाकार के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, इतनी होगी सैलरी

1 min read

उत्तराखंड में फिर निकली बंपर भर्तियां, लेखाकार एवं सहायक लेखाकार के पदों पर होने जा रही भर्तियां, जानिए सब कुछ

देहरादून: उत्तराखंड के तमाम विभागों में खाली पड़े लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा), कैशियर कम सहायक लेखाकार के खाली पड़े 379 पदों पर भर्ती होनी है. समूह ‘ग’ के इन सभी पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 21 जुलाई को विज्ञापन जारी कर दिए हैं.

इसके साथ ही भर्ती संबंधित सभी तिथियों का भी ऐलान कर दिया है. जिसके तहत इन सभी पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हो जाएगी. साथ ही लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 रखी गई है. हालांकि, आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 21 से अधिकतम 42 साल रखा गया है.

ऑनलाइन करें आवेदन: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, तमाम विभागों के 18 पदनामों पर 379 पदों पर भर्ती होनी है. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशल वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में हाईस्कूल का प्रमाण पत्र के साथ-साथ अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा.

26 जुलाई से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन: इसके अलावा अभ्यर्थी को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण (Vertical And Horizontal Reservation) से संबंधित श्रेणी/उपश्रेणी का प्रमाण-पत्र अपलोड करने और ऐसे पद, जिनके लिए अनुभव प्रमाण पत्र की जरूरत हो, अनुभव प्रमाण पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य होगा. आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, 21 जुलाई को विज्ञापन जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

12 अक्टूबर रखी गई प्रतियोगी लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है. इसके साथ ही भरे गए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का काम 18 अगस्त से 20 अगस्त के बीच कर सकेंगे. इसके बाद प्रतियोगी लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 12 अक्टूबर रखी गई है. यानी प्रतियोगी लिखित परीक्षा की तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है. ऐसे में तिथि फाइनल होने के बाद उसकी अलग से जानकारी आयोग की ओर से साझा की जाएगी.

तमाम विभागों के 379 पदों पर निकली भर्ती-

  1. ब्रिडकुल विभाग में खाली लेखाकार के एक पद पर भर्ती होनी है. जिसका वेतनमान 35,400 से 1,12,400 रुपए (लेवल 6) है.
  2. उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड में खाली सहायक लेखाकार के 75 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,800 से 94,300 रुपए (लेवल 5) है.
  3. पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन का उत्तराखंड लिमिटेड में खाली सहायक लेखाकार के 5 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,800 से 94,300 रुपए (लेवल 5) है.
  4. उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में खाली सहायक लेखाकार के 2 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,800 से 94,300 रुपए (लेवल 5) है.
  5. उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में खाली सहायक लेखाकार के 13 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  6. उत्तराखंड जल संस्थान में खाली सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक के 5 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  7. ब्रिडकुल विभाग में खाली लेखाकार के 2 पदों पर भर्ती होनी है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  8. निदेशालय विभागीय लेखा, उत्तराखंड में खाली सहायक लेखाकार के 230 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  • जिलाधिकारी, अल्मोड़ा- कोषागार में खाली सहायक लेखाकार के 13 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  • जिलाधिकारी, नैनीताल- कोषागार में खाली सहायक लेखाकार के 12 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  • जिलाधिकारी, उधम सिंह नगर- कोषागार में खाली सहायक लेखाकार के 5 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  • निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखंड में खाली सहायक लेखाकार के 3 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  • जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग- कोषागार में खाली सहायक लेखाकार के 3 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  1. जिलाधिकारी, चंपावत- कोषागार में खाली सहायक लेखाकार के 2 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  2. जिलाधिकारी, बागेश्वर- कोषागार में खाली एक सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  3. अभियोजन विभाग, उत्तराखंड में खाली एक सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपए (लेवल 5) है.
  4. पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन का उत्तराखंड लिमिटेड में खाली कार्यालय सहायक- तृतीय (लेखा) के 5 पदों पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 27,200 से 86,100 रुपए (लेवल 4) है.
  5. उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में खाली कैशियर कम- सहायक लेखाकार के एक पद पर भर्ती निकली है. जिसका वेतनमान 25,500 से 81,100 रुपए (लेवल 5) है.

You may have missed