Categories

September 9, 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

1 min read

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने आर प्रज्ञानंदा के साथ शतरंज खेला और नॉर्वे चेस में जीत के लिए 50 लाख रुपये का इनाम भी दिया

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को शतरंज के धुरंधर आर. प्रज्ञानंदा को नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए सम्मानित किया और उन्हें 50 लाख रुपये का नकद इनाम दिया.

इस सम्मान समारोह के दौरान लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन, तमिलनाडु स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी के सदस्य सचिव जे. मेघनाथा रेड्डी (IAS), प्रज्ञानंद के माता-पिता और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

बता दें कि प्रज्ञानंदा नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर हैं. प्रज्ञानानंदा ने ओस्लो में अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर खिताब जीता था. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2013 में हुई थी और इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इसे जीत नहीं पाया था.

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने प्रज्ञानंदा को सम्मानित करने के बाद यह मुलाकात तब और दिलचस्प हो गई जब CM विजय और 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर एक दोस्ताना मैच के लिए शतरंज की बिसात पर आमने-सामने बैठे.

प्रज्ञानंदा ने नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में जीत को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि मैग्नस कार्लसन सहित दुनिया के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को हराना इस खिताब को विशेष रूप से यादगार बनाता है.

ये भी उल्लेखनीय है कि प्रज्ञानंदा नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में छठे राउंड के बाद स्टैंडिंग में छठे और आखिरी स्थान पर थे, लेकिन उन्होंने लगातार चार गेम जीते – जिसमें कार्लसन पर दूसरी जीत और पेनल्टीमेट राउंड में जीत शामिल है – जिससे वे खिताब की दौड़ में शामिल हो गए.

More Stories

You may have missed