Categories

August 17, 2026

प्रदेश में मौसम शुष्क, तपिश बढ़ने का अनुमान; अगले कुछ दिन चढ़ता पारा करेगा परेशान

1 min read

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क हो गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे पारे में भी वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, बीते दिनों में हुई वर्षा-बर्फबारी के कारण अभी भीषण गर्मी से राहत है।

पारा 35 डिग्री सेल्सियस के करीब
शुक्रवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे दोपहर में तपिश बढ़ गई और पारा भी 35 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिनभर मौसम साफ रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे। चारधाम और आसपास के क्षेत्रों में भी धूप खिली रही। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकार्ड किया जा रहा है।

You may have missed