Categories

October 1, 2026

युवा कांग्रेस आज उत्‍तराखंड सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, होगा सचिवालय कूच; भारी पुलिस बल तैनात

प्रदेश युवा कांग्रेस नशा नहीं, रोजगार दो मुहिम के तहत आज देहरादून में प्रदर्शन करेगी और सचिवालय कूच करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी शामिल होंगे। प्रदेशभर के युवा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रेंजर्स ग्राउंड में एकत्र हुए। जहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष सुनित्तर भुल्लर ने छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व विधायक हरीश धामी मंच पर मौजूद रहे।
उदय भानु चिब का उत्तराखंड आगमन पर स्‍वागत
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय एयरपोर्ट से कांग्रेस भवन पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि आज उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर सचिवालय घेराव किया जाएगा। इस घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश के हर जिले से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे हैं। उदय भानु चिब का स्वागत करने वालों में पछवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनिया, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस संचार विभाग वैभव वालिया, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत भट्ट, राष्ट्रीय संयोजक कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग गौतम नौटियाल, कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी, आरिफ अली, शुभम कंबोज साहिल, राहुल आर्य आदि उपस्थित रहे।

More Stories

You may have missed