Categories

October 1, 2026

बागेश्वर में झमाझम बारिश और हिमालयी गांवों में ओलावृष्टि, कैसा है उत्तराखंड का मौसम देखिए ताजा हाल

1 min read

Weather Update: दून में सुबह-शाम को हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दिनभर चटख धूप खिलने के कारण दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है। अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने दोपहर बाद करवट बदल ली। ठंडी हवा संग बादलों की आवाजाही रही। अधिकतम तापमान 24.5 व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम बदलने से गर्म कपड़ों में कैद हुए लोग
मौसम में परिवर्तन के कारण लोगों को गरम कपड़े पहनने के लिए विवश होना पड़ा। पहाड़ में नवंबर प्रथम सप्ताह से मौसम में परिवर्तन आने लगा है। सुबह जहां जिला मुख्यालय के आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। वहीं ठंडी हवा भी चलती रही। मौसम परिवर्तन के कारण ठंड से बचने के लिए लोगों को स्वेटर व जैकेट वगैरह का सहारा लेना पड़ा। इधर मौसम में उतार- चढ़ाव के कारण सर्दी- जुकाम व सांस रोग के साथ ही जोड़ों के दर्द आदि बीमारियां बढ़ रही है। मौसम के रुख को देखते हुए कम ही संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार पहुंचे। इससे अन्य दिनों की तुलना में बाजार में रौनक कम ही रही। विगत दिवस अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बागेश्वर में झमाझम बारिश
बागेश्व में सोमवार अपराह्न मौसम ने करवट बदली है। कपकोट तथा दुगनाकुरी में झमाझम वर्षा हुई। ओलावृष्टि के साथ ही पिंडारी ग्लेशियर जीरो प्वाइंट में मौसम का पहला हल्का हिमपात हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना प्रबल है। सुबह कोहरा छाया रहा। 10 बजे बाद हल्की धूप निकली। अपराह्न बाद बाछल छा गए। कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में वर्षा तथा ओलावृष्टि हुई। दुगनाकुरी तहसील के कई गांवों में वर्षा होने से ठंड बढ़ गई है।

जीरो प्वाइंट पर बर्फ की फुहारें गिरीं
खाती निवासी यामू सिंह ने बताया कि पिंडारी जीरो प्वाइंट में हल्की बर्फ की फुहारें गिरी हैं। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। इधर, जिले के अन्य भागों में धूप, छांव का खेल चला। दिन में हल्की उमस रही। शाम को ठंडक शुरू हो गई है। उधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

More Stories

You may have missed