Categories

October 1, 2026

CM धामी ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, कहा- जनसमस्याएं लंबित रखने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में आई समस्याओं का छह माह तक भी निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि समयबद्धता से शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी पुरानी शिकायतों को क्रिटिकल केटेगरी में रखते हुए इनके निस्तारण को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में एक ही दिन तहसील दिवस का आयोजन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वह किसी भी जिले में औचक रूप में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहर कि इसी तर्ज पर एक ही दिन पूरे राज्य में थाना दिवस का भी आयोजन किया जाए। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से शिकायतों को बंद न किए जाए। शिकायतों का नो पेंडेंसी के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए। पोर्टल पर जो भी नकारात्मक फीडबैक मिलता है, उस पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए साप्ताहिक निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी का नियमित आयोजन किया जाए। पुलिस और प्रशासन मिलकर अतिक्रमण हटाओ और सत्यापन अभियान और प्रभावी रूप से चलाएं।

लोनिवि, राजस्व, गृह विभाग तेजी से करें शिकायतों का निवारण
उन्होंने हर जिले में दो-दो गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य करने को कहा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में अच्छा कार्य करने पर परिवहन, कृषि, समाज कल्याण, आबकारी व ऊर्जा विभाग की सराहना की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, भूतत्व एवं खनिकर्म, राजस्व, गृह और वित्त विभाग को शिकायतों के निवारण में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories

You may have missed