Categories

October 1, 2026

चारधाम यात्रा मौसम: CM धामी ने विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, अधिकारियों से लगातार ले रहे अपडेट

1 min read

चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों के उत्साह के बीच मौसम की करवट ने सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि मौसम प्रतिकूल होने पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के साथ ही यात्रियों को मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी देना भी सुनिश्चित कराया जाए।

मौसम को लेकर सीएम धामी ने दिए निर्देश
राज्य की आर्थिकी से जुड़ी चारधाम यात्रा के प्रारंभ होने के पहले दिन से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रा मार्गों के प्रमुख पड़ावों पर तैयारियों का वह जायजा ले रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से निरंतर अपडेट ले रहे हैं। वह यात्रियों से भी फीडबैक ले रहे हैं। इसी क्रम में मौसम ने करवट बदली तो वह शासन के साथ ही यात्रा मार्गों से जुड़े जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में बने हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने अधिकारियों को मौसम के दृष्टिगत दिशा-निर्देश जारी किए।
गौरतलब है कि चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह यात्रा से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इससे जहां यात्रा की व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रयासों को गति मिली, वहीं तीर्थयात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हुई।

More Stories

You may have missed