Categories

October 2, 2026

महाराष्ट्र चुनाव में दिखा CM धामी का जलवा, जिन सीटों पर किया प्रचार वहां भाजपा ने मारी बाजी

1 min read

समान नागरिक संहिता की पहल, सख्त नकलरोधी कानून जैसे निर्णयों से देशभर में चर्चा में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विभिन्न चुनावों में भाजपा नेतृत्व भरपूर उपयोग करता आ रहा है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री धामी को मोर्चे पर लगाया गया था। उन्होंने महाराष्ट्र के जिन छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया, वहां भाजपा के ही प्रत्याशियों को विजय हासिल हुई। मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और विजयी प्रत्याशियों को फोन कर इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री धामी को बांद्रा वेस्ट, नालासोपारा, ठाणे, ओवला माजीवाड़ा, वसई, मीरा भाईंदर विधानसभा क्षेत्रों के कई अंचलों में प्रचार और संवाद का जिम्मा सौंपा था। मुख्यमंत्री ने प्रचार अभियान के दौरान अनुभव जनता के साथ साझा करने के साथ ही पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को सामने रखा। इन सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र में एनडीए की ऐतिहासिक सफलता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की कुशल रणनीति और भाजपा की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा व महायुति सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर दोबारा विश्वास जताकर स्पष्ट कर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूल मंत्र को पूरे देश का समर्थन प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विजयी प्रत्याशियों से दूरभाष पर संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि सभी विजयी प्रत्याशी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

महाराष्ट्र चुनाव में BJP को मिले सबसे ज्यादा वोट
महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों में भाजपा ने सबसे अधिक 26.77 प्रतिशत वोट हासिल किए। पार्टी ने ने 149 सीटों पर चुनाव लड़कर 132 सीटें जीती हैं। कुल 17,293,650 वोट हासिल किए। दिलचस्प बात यह है कि विधानसभा में भाजपा का 132 सीटें जीतना, 100 सीटों का आंकड़ा पार करने की हैट्रिक है। पार्टी ने 2014 के चुनावों में 122 सीटें और 2019 में 105 सीटें जीती थीं। यहां बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में 101 सीटों पर लड़ी कांग्रेस ने केवल 16 सीटें जीतीं और 12.42 वोट प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही। पार्टी को 8,020,921 वोट मिले। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 81 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 57 सीटों पर जीत दर्ज की और 12.38 प्रतिशत वोट हासिल किए।

More Stories

You may have missed