Categories

August 19, 2026

गोलीकांड पर सीएम धामी सख्त: चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित, अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहारमुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जता सख्त रुख अपनाया है। पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाने के निर्देश दिए।बैठक में सीएम ने आला अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इससे पहले उनके निर्देश पर देहरादून में बीते रोज हुई पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में कुठालगेट चौकी प्रभारी अशोक कुमार और उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।सीएम ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। निर्धारित समय के बाद संचालित हो रहे बार और पब्स पर सख्ती बरतने को के निर्देश दिए। कहा, किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए और सभी अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रोड रेज, फायरिंग व देर रात की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाएं। डीजीपी ने पुलिस अफसरों को निर्देशों पर तत्काल पूर्ण अमल करने के आदेश दिए।

More Stories

You may have missed