Categories

September 26, 2026

युद्ध के बीच भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? ‘कोरोना की तरह तैयारी’…पीएम के बयान को यूं समझें

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में लॉकडाउन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, हाल ही में लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट को गंभीर बताते हुए कहा कि देश को कोरोना जैसी चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठाने लगे हैं कि क्या भारत में फिर से लॉकडाउन लग सकता है?

हालांकि, प्रधानमंत्री के बयान का सीधा मतलब लॉकडाउन नहीं है, बल्कि यह एक चेतावनी है कि वैश्विक परिस्थितियों के चलते देश को हर तरह की आपात स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में घबराहट जैसी स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा हालात को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा ऊर्जा संकट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुनिया भर में हर दिन करीब 1.1 करोड़ बैरल तेल का नुकसान हो रहा है, जो पिछले कई दशकों में सबसे बड़ा झटका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि 1970 के दशक के बाद यह सबसे बड़ा ऊर्जा संकट हो सकता है। ऐसे में भारत सरकार तेल और गैस आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सतर्क है और जरूरी तैयारियां कर रही है, ताकि आम जनता पर इसका असर कम से कम पड़े।

कुल मिलाकर, पीएम मोदी का संदेश यह है कि देश को सतर्क रहना है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

More Stories

You may have missed