Categories

September 29, 2026

देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, देखिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

1 min read

उत्तराखंड में भारी वर्षा का दौर जारी है। पहाड़ से मैदान तक कहीं-कहीं तीव्र वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में भारी वर्षा की आशंका जताई है। देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका है, जिसे लेकर यलो अलर्ट है। शेष जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र दौर संभव हैं।

शनिवार को चलता रहा था मूसलाधार बारिश का सिलसिला
दून समेत आसपास के क्षेत्रों में बौछारों का क्रम बना हुआ है। हालांकि, बीते शुक्रवार को दिनभर धूप और बादलों की आखं-मिचौनी चलती रही और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को तड़के शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का सिलसिला दोपहर तक बना रहा। इस दौरान 50 मिमी से अधिक वर्षा दून और आसपास के क्षेत्रों में रिकॉर्ड की गई।

बारिश से पहाड़ों पर आवाजाही प्रभावित
हालांकि, कुमाऊं में कहीं-कहीं 80 मिमी तक वर्षा हुई। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण अब भी दुश्वारियां कम नहीं हो पा रही है। चारधाम समेत आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा के दौर रुक-रुककर जारी है। पहाड़ों में कई जगह सड़कों पर भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित हो रही है। प्रदेश में अगले तीन से चार दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। देहरादून में आज भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज कई जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

More Stories

You may have missed