Categories

August 18, 2026

भ्रष्टाचार पर Uttarakhand CM धामी का कड़ा रुख, सत्यापन अभियान जारी; टोल फ्री नम्बर पर करें शिकायत

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से राज्य में मतांतरण से संबंधित मामलों में अभी तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में सत्यापन अभियान लगातार जारी रखा जाए। कहीं भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सघन जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों को बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए। उन्होंने गलत दस्तावेज जारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को निरंतर जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिस भूमि को पहले ही अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण न हो। इसके लिए इन स्थानों पर समय-समय पर अधिकारी भ्रमण करें। उन्होंने शत्रु संपत्ति का भी विस्तृत आंकलन करते हुए उसकी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए। भवनों के निर्माण में राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक वास्तुशैली को प्रमुखता दी जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, एपी अंशुमान, सचिव विनोद कुमार सुमन व उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

More Stories

You may have missed