Categories

August 17, 2026

इस सप्ताह बदलेगा मौसम का मिजाज, होली के मौके पहाड़ों पर बूंदाबांदी के आसार

1 min read

इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मंगलवार से दो दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। होली के अवसर पर पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग में हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार को दून में दोपहर तक हल्के बादल छाये रहे,लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर मौसम खुला और धूप खिली रही। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 29.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 19.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 19.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस सप्ताह 15 मार्च तक मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। मंगलवार एवं बुधवार को आमतौर पर मौसम शुल्क रहने की संभावना है। 13 एवं 14 मार्च को कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं बादल छाये रहने की संभावना है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है।

बुधवार से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने एक और पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी कर दी है। जिसका असर बुधवार से नजर आना शुरू हो जाएगा। ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना रहेगी, जबकि नैनीताल सरीखे क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम में भारी बदलाव आने लगे हैं। जिस कारण ऋतुएं आगे खिसक रही हैं और शीतकाल भी 15 से 25 दिन आगे खिसक चुका है। जिसका असर मध्य मार्च से आगे तक रह सकता है। फरवरी में समाप्त होने वाले पश्चिमी विक्षोभ मार्च तक सक्रिय रहने लगे है। बुधवार को उठ रहा विक्षोभ इस माह का दूसरा है। राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार व गुरुवार को मौसम में तब्दीली आएगी। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात की संभावना है।

 

You may have missed