Categories

September 30, 2026

मुबंई में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मिले CM धामी, चारधाम के लिए Uttarakhand आने का दिया आमंत्रण

चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुंबई पहुंचे। मुंबई में उत्तराखंड सीएम ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने का आमंत्रण दिया। धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। सोमवार को धामी ने मुबंई में जुहू बीच पर सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने उन्हें केदारखंड व मानसखंड की यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री धामी ने जुहू बीच पर बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। लोगों ने सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू (यूसीसी) करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की।

More Stories

You may have missed