Categories

November 8, 2026

शांतिकुंज के 100 वर्ष: भूमि पूजन समारोह में राज्यपाल की मौजूदगी..

हरिद्वार में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के शताब्दी समारोह की औपचारिक शुरुआत हो गई है। शताब्दी वर्ष के प्रथम चरण में वसुधा वंदन समारोह का आयोजन बैरागी कैंप में किया गया, जहाँ कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत भूमि पूजन से हुई।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल ने शताब्दी समारोह की शुभकामनाएँ देते हुए इसके माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरण फैलने की उम्मीद व्यक्त की।

शांतिकुंज द्वारा आयोजित यह शताब्दी समारोह वर्षभर विभिन्न आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के रूप में जारी रहेगा, जिसमें देश–विदेश से लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

More Stories

You may have missed