Categories

October 16, 2026

आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

1 min read

तीन दिन तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम खुला तो पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास कम हुआ। आज शुक्रवार को भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 15 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का दौर थमने के बाद पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है। हालांकि सुबह-शाम के तापमान में अंतर देखा जा रहा है।

You may have missed