Categories

September 28, 2026

‘लैंसडाउन के लिए तो…’, CM धामी के रिखणीखाल दौरे को कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने बताया ढकोसला

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पौड़ी जनपद के रिखणीखाल दौरे को ढकोसला बताया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि रविवार के दौरे से लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के लोग बहुत उम्मीदें लगाए हुए थे लेकिन मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के विकास के लिए एक भी घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि रिखणीखाल में पालिटेक्निक से लेकर आइटीआइ से लेकर स्थानीय अस्पताल तक बिल्कुल बंजर हो चुके हैं। स्थानीय तहसील का जो दर्जा दिया गया वहां पर बड़े अधिकारी बैठे कभी नहीं मिलते हैं, जो अस्पताल है उसमें से अक्सर प्रसुताओं की मौत की खबर आती है जो कि वहां संसाधन नहीं है और हमेशा वहां के मामलों को कोटद्वार रेफर कर दिया जाता है। जबकि कोटद्वार का अस्पताल खुद एक सफेद हाथी बना हुआ है।

More Stories

You may have missed