Categories

September 26, 2026

Ramnagar: कॉलोनी बनाने के लिए 12 बीघा बगीचे में 60 पेड़ों पर चला दी आरी, बगीचा स्वामी के खिलाफ FIR दर्ज

1 min read

रामनगर में बिल्डर कॉलोनी के लिए करीब 12 बीघा बगीचे में 60 आम और लीची के पेड़ों को काट दिया गया। एसडीएम ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं।

रामनगर में बिल्डर कॉलोनी के लिए पेड़ों पर आरी चलाने से भी नहीं चूक रहे हैं। नगर के फल पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेड़ाझाल में मंगलवार को भू-माफिया ने लगभग 12 बीघे में खड़े आम, लीची के फलदार पेड़ों पर आरी चला दी। सूचना पर वन विभाग ने मौका मुआयना किया। आम पोखरा के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि कुल 60 पेड़ों को काटने की पुष्टि हुई है। इसमें 48 आम और लीची के 12 पेड़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मामले में बगीचा स्वामी तब्बर और कटान कर रहे तेलीपुरा निवासी इकबाल के खिलाफ एच-2 केस काटने की कार्रवाई की गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अवैध कटान के मामले में वन विभाग को केवल एच-2 केस काटने का ही अधिकार है। उद्यान विभाग का मामला उनके कार्यक्षेत्र से बाहर होने से कार्रवाई करने से हाथ खड़े कर रहा है। एसडीएम ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

बगीचे में अवैध कटान की जानकारी मिली है। उद्यान विभाग की ओर से कटान और लॉपिंग की अनुमति नहीं दी गई है। संबंधित क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आता है। मामले में वन विभाग की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए।– अर्जुन सिंह परवाल, उद्यान अधिकारी, रामनगर

वन विभाग की ओर से ट्री-प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 4/10 के तहत जुर्माना काटने की कार्रवाई की जाती है। बगीचा काटने के मामले में वन विभाग की ओर से कार्रवाई पूरी कर ली गई है।– पीसी आर्य, डीएफओ, तराई पश्चिमी वनप्रभाग

फलदार पेड़ों का अवैध कटान करने का मामला गंभीर है। मामले में संबंधित विभाग से जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।– गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम, रामनगर

More Stories

You may have missed