Categories

September 28, 2026

पश्चिमी विक्षोभ से उत्तराखंड की चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी, पारे में गिरावट

1 min read

उत्तराखंड में मोथा चक्रवाती तूफान का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं है, लेकिन इसके कारण पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में भी सक्रिय हो गया। जिससे उत्तराखंड की चोटियों पर हल्का हिमपात व वर्षा हुई। खासकर कुमाऊं में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी दर्ज की गई। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने से मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं हल्की धूप भी खिली, लेकिन दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा की भी सूचना है। खासकर कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की वर्षा व चोटियों पर हिमपात दर्ज किया गया। जिससे अधिकतर क्षेत्रों में पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ गई। कुमाऊं के कई क्षेत्रों में पारे में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। दून में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है।

 

More Stories

You may have missed