Categories

September 28, 2026

पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेली सेवाएं शुरू, CM धामी ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवाओं की शुरूआत हो गई है। यह सप्ताह के सातों दिन और प्रतिदिन दो बार संचालित होगी। इसका प्रति सीट किराया 2500 रुपये रखा गया है। इसकी बुकिंग संचालन कंपनी हेरीटेज एविएशन की साइट पर की जा सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनकी शुरुआत करते हुए कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों का आवागमन सुगम हो सकेगा। मुख्यमंत्री आवास से बुधवार को इन हेली सेवाओं काे वर्चुअल माध्यम से शुरु करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अल्मोड़ा और मुनस्यारी उत्तराखंड के प्राचीन नगर होने के साथ ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर हैं। ये शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हेली सेवा शुरू होने से अब पर्यटक अल्मोड़ा और मुनस्यारी तक और भी आसानी से पहुंच सकेंगे। इन सेवाओं से सफर अब घंटों से घट कर कुछ मिनटों का रह जाएगा। इससे पर्यटन एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उड़ान योजना जैसी दूरदर्शी योजना शुरू की थी। इस योजना ने प्रदेश में हवाई संपर्क जैसी दूरदर्शी योजना शुरू की थी। इस योजना ने प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अंतर्गत राज्य में 18 हेलीपोर्ट से हेली सेवाओं के संचालन की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिनमें अब तक 12 से हेली सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हेली सेवाओं से अब तक गौचर, जोशियाड़ा, हल्द्वानी, मुनस्यारी, मसूरी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे क्षेत्रों को जोड़ा जा चुका है। आने वाले समय मेंं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को भी इससे जोड़ा जाएगा।

यह रहेगा समय
हल्द्वानी से अल्मोड़ा
सुबह 11:50 और दोपहर बाद 3.10 बजे

अल्मोड़ा से हल्द्वानी
दोपहर 12:50 और सांय 4.10 बजे

पिथौरागढ़ से मुनस्यारी
सुबह 10:30 और दोपहर 1:50 बजे

मुनस्यारी से पिथौरागढ़
सुबह 10:50 और दोपहर 2.10 बजे।

 

More Stories

You may have missed